नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : कोरोना संक्रमण से जिले के इस थाने के TI की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
Share

बिलासपुर | सीपत थाना के टीआई मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई, मालूम हो कि मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था, उनकी हालत बहुत खराब थी, कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक  बन्द कर दिया था।

बताया जा रहा है, कि आज सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया का रायपुर में निधन हो गया, पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के इस बात की पुष्टि की है। मानसिंह को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी थे, कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सुरक्षा के लिहाज से आगामी आदेश तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था, साथ ही पुलिस महकमा मानसिंह के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था, पर तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

ज्ञात हो कि , मानसिंह राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2013 में नगर निरीक्षक बने थे। वे मौजुदा समय में सीपत के थानेदार थे। धरमजयगढ के नागदरहा निवासी 58 वर्षीय मानसिंह राठिया को 26 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

 


Share

Leave a Reply