CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ (CG WEATHER UPDATE) में एक बार फिर से मौसम (Weather) बदलने की संभावना है. तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान बलौदाबाजार में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज मौसम (Weather) का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक आज चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में परिवर्तन होगा. प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश (rain) और बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में आज यानी 4 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है.

 


Share

Leave a Reply