नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोयला घोटाला मामला : ACB-EOW ने की बड़ी कार्यवाही : लेवी वसूली के आरोप में 5 कारोबारी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते है बड़े खुलासे

कोयला घोटाला मामला : ACB-EOW ने की बड़ी कार्यवाही : लेवी वसूली के आरोप में 5 कारोबारी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते है बड़े खुलासे
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित कोल स्कैम केस में ACB-EOW ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी कारोबारी है। इन पर कोयला घोटाला में लेवी वसूलने का आरोप है। पकड़े गए ये पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे। इनका नाम ईडी की जांच में भी सामने आया था। जिन्हें 22 जून तक EOW की रिमांड में भेज दिया गया है।

एसीबी के अफसरों ने बताया कि ब्‍यूरो ने आज शेख मोईनुद्दीन कुरैशी पिता शेख शमशुद्दीन कुरैशी, उम्र-50 वर्ष, पता मकान नं0 429 प्रियदर्शिनी नगर आयेशा मस्जिद के पास पचपड़ी नाका रायपुर, पारेख कुमार कुर्रे पिता दिलीप कुमार कुर्रे, उम्र 30 वर्ष, पता ग्राम जरहा गांव, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, राहुल सिंह पिता राम एकबाल सिंह, उम्र- 26 वर्ष पता-ग्राम व पोस्ट कंचनपुर, जिला रोहतास सासाराम, बिहार और रोशन कुमार सिंह पिता गणेश सिंह, उम्र - 39 वर्ष, पता वर्तमान पता - हाउस नं. 202, द्वितीय तल, जीवन निकेतन राजीव नगर रायपुर, स्थायी पता ग्राम बरन्डा, थाना ढिबरा, जिला औरंगाबाद के साथ वीरेन्द्र कुमार जायसवाल पिता शंकर लाल जायसवाल, उम्र 41 वर्ष, पता - मकान नंबर 392, वार्ड नं. 03, दुरपा रोड कोरबा को गिरफ्तार किया है।अफसरों ने बताया कि अलग-अलग स्‍थानों से पकड़े गए इन आरोपियों को आज विशेष न्यायालय पेश किया गया। कोर्ट ने 22 जून तक इन आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर ब्यूरो को सौंपा है। सभी आरोपी प्रारंभ से ही अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहें हैं, इनसे पूछताछ पर नये तथ्यों की खुलासा होने की पूर्ण संभावना है।



Share

Leave a Reply