BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज शाम 6 बजे से रायपुर हो जाएगा टोटल लॉकडाउन, 10 दिन तक शहर रहेगा बंद

आज शाम 6 बजे से रायपुर हो जाएगा टोटल लॉकडाउन, 10 दिन तक शहर रहेगा बंद
Share

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार 650 पहुंच चुका है। कलेक्टर द्वारा घोषत तिथि के अनुसार आज शाम 6 बजे से 10 दिवसीय लॉकडाउन लगेगा। लॉक डाउन 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे टूटेगा। उक्त घोषणा के चलते कल और आज शहर में पूरा शहर खरीददारी के लिए शहर के प्रमुख बाजारों यथा शास्त्री बाजार गोल बाजार, सदर बाजार, तेलीबांधा, आमापारा, पुरानी बस्ती, गुढिय़ारी सहित आवाजाही के लिए सड़क पर अनेकों बार जाम की स्थिति देखी जा रही है। वहीं शहर के बाहरी पाश इलाकों में स्थित बाजारों में तीन से चार गुना अधिक मूल्य पर वहां के व्यापारी आवश्यक वस्तु बेच रहे हैं। 


ज्ञातव्य है कि तेरह अप्रेल से नवरात्रि एवं रमजान के रोजे भी शुरू हो रहे हैं। उक्त स्थिति के चलते श्रद्धालुओं को अधिक दाम चुका कर फलाहारी वस्तुओं को भी खरीदना पड़ रहा है। जबकि फल आदि के मूल्यों में वृद्धि देखी जा रही है। वहीं सप्तमी अष्टमी तिथि एवं रामनवमी की तैयारियां कोरोना संक्रमण के कारण फीकी हो गई है। नवरात्रि के दौरान मंदिरों के द्वार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के आदेशानुसार केवल मंदिर के पुजारी ही सुबह-शाम नवरात्रि के दौरान विधिवत पूजा करेंगे। इधर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी लॉकडाउन को लेकर रमजान के रोजों में फर्क पडऩे की बात कही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति निर्धन वर्ग की है। जिनके पास एक मुश्त 10 दिन का समान खरीदने की सामथ्र्य नहीं है। ऐसे लोगों में रोज खाने कमाने वालों की संख्या अधिक है। अभी तक शहर की कोई भी समाज सेवी संस्था ने 10 दिनों तक भूखों को भोजन कराने के मामले को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। 


Share

Leave a Reply