छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मैनपाट महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, मेला, बोटिंग, फूडजोंन, एडवेंचर स्पोर्ट्स का उठा रहे लुत्फ

मैनपाट महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, मेला, बोटिंग, फूडजोंन, एडवेंचर स्पोर्ट्स का उठा रहे लुत्फ
Share

अम्बिकापुर, तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगज होते ही रोपाखार जलाशय के पास का पूरा मेला स्थल में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। संभाग के जिलो के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पर्यटक आ रहे है। मेला स्थल पर एडवेंचर स्पोर्ट्स, मोटर बोट, फूड जोन झूले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भरपूर लुत्फ उठा रहे है।
मुख्य मंच के पीछे एटीबी बाइक का ट्रेक बनाया गया है जिसमे पर्यटक ट्रैकिंग का आनंद ले रहे है। इसके साथ ही पैरा सेलिंग, ब्रिज क्रॉस का रोमांच भी कम नहीं है। वही रोपाखार जलाशय में युवा, महिलाएं बुजुर्ग भी मोटर बोट की सवारी कर रहे हैं। मोटर बोट का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किया जा रहा है। इससे इन महिलाओं को आमदनी भी प्राप्त हो रही है। फूड जोन में मांसाहारी, शाकाहारी भोजन के साथ चाट, इडली, डोसा के पूरा स्टाल लगा हुआ है। पर्यटक फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने में पीछे नही हैं। मेला स्थल पर कई प्रकार के झूले भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं। बच्चे और युवा शौक से इन झूलो में झूल रहे हैं। वही कठपुतली के माध्यम से जनजागरूकता हेतु लाये गए बड़े आकार के कठपुतलियों को देखकर पर्यटक आश्चर्यचकित हो रहे है। कुल मिलाकर देखा जाय तो मैनपाट महोत्सव में इस बार पर्यटको की भारी उपस्थिति है। पर्यटक महोत्सव का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
 



Share

Leave a Reply