BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दर्दनाक हादसा…बाइक सवार पर पलटा कोयले से लदा ट्रका, मौके पर ही तीन लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा…बाइक सवार पर पलटा कोयले से लदा ट्रका, मौके पर ही तीन लोगों की मौत
Share

 कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कोयले से लदे ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे की इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद तीनों के शव सड़क में क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में कोयले से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवारों पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

बताया गया कि, सभी मृतक ग्राम पोटा पानी के निवासी थे जो की दीपका काम पर जाने के लिए निकले थे। घटना के बाद सड़क पर घंटों तक लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने यातायात संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।



Share

Leave a Reply