नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : रोशनी के लिए जलाई चिमनी ने बुझा दिए घर के चिराग...जिंदा जले तीन मासूम

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : रोशनी के लिए जलाई चिमनी ने बुझा दिए घर के चिराग...जिंदा जले तीन मासूम
Share

 अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा हो गया. शनिवार देर रात को बरिमा गांव के एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों आग में जिंदा जल गए. जिससे उनकी मौत हो गई. वीभत्स करने वाली यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चों की मां दूसरे कमरे थी. बताया जा रहा कि घर में जल रही चिमनी से आग लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

मजदूरी करने दूसरे राज्य में रहता है पिता

बरिमा निवासी देवधन मांझी दूसरे राज्य में मजदूरी करने का काम करता है. इस समय वह वहीं पर था. घर पर उसकी पत्नी सुधनी और 4 बच्चे रह रहे थे. पत्नी चौथे बच्चे के साथ दूसरे कमरे में गई थी. रात करीब 2.30 बजे हादसा हुआ. मां ने अपनी 2 बेटियों और एक बेटे को एक कमरे में सुलाया था. इसी बीच देर घर में जल रही चिमनी से झोपड़ी में आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि नींद में सो रहे बच्चों को उठकर भागने का मौका भी नहीं मिला . इस वीभत्स घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई.

सुबह तीन बच्चों के मिले अवशेष

अग्निकांड के बाद सुबह जब मैनपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सो रहे तीनों बच्चों गुलाबी (8), सुषमा (6), रामप्रसाद (4) के जले हुए अवशेष घटनास्थल पर मिले. पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम आग लगने का असली कारण का पता लगा रही है.


Share

Leave a Reply