लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

राज्य में इस वर्ष भी नहीं होगा स्थानांतरण, नई भर्तियां पर भी रोक

राज्य में इस वर्ष भी नहीं होगा स्थानांतरण, नई भर्तियां पर भी रोक
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण राजस्व संग्रहण में आई कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने नए पदों पर तबादले, नए पदों पर भर्तियां, महंगे होटलों में बैठक विदेश यात्राएं और नई गाड़ियों की खरीदी पर रोक जारी रखने का फैसला किया है। विभागीय अधिकारियों की माने लाॅकलाउन के कारण राजस्व संग्रहण में 12 से 15 फीसदी की कमी आई है।


कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग से जारी स्थानांतरण नीति के अनुसार स्थानांतरण पर प्रतिबंध है। स्थानतरण केवल समन्वय में अनुमोदन के बाद ही किया जाएगा। स्थानांतरण पर अतिरिक्त व्यय भार को ध्यान में रखते हुए विभागों से यह अपेक्षा की गई है कि समन्वय में भी न्यूनतम स्थानांतरण किया जाए। अति आवश्यक होने पर स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाए।
इसके साथ ही विभागों के स्थापना व्यय में वृद्धि को नियंत्रित रखने की दृष्टि से सभी शासकीय विभागों, सर्वजनिक उपक्रमों, निकायों में नवीन पद सृजन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है। विशेष परिस्थितियों में विभाग की सहमति से ही नवीन पद सृजित किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर ही हो सकेंगे ट्रांसफर:-
जीएडी से पूर्व में जारी नीति के अनुसार स्थानांतरण पर प्रतिबंध रहेगा। स्थानांतरण केवल समन्वय में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही किया जाएगा। तबादले पर अतिरिक्त व्यय भार को ध्यान में रखते हुए विभागों से यह अपेक्षा की गई है। समन्वय में भी न्यूनतम स्थानांतरण किया जाएंगे। विभागों से कहा गया है कि लोगों के फायदे के अलावा अन्य कार्यों के लिए शासन के खर्च पर विदेश यात्राओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शासकीय अधिकारियों के बिजनेस क्लास से हवाई यात्रा और प्रथम श्रेणी में रेल यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।
 


Share

Leave a Reply