छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक में हुई भिडंत में 1 युवक की मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक में हुई भिडंत में 1 युवक की मौत....
Share

कोरबा : कोसाबाड़ी रिस्दी मार्ग में देर रात दो बाइक में हुई भिडंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार दंपती गंभीर रुप से घायल हो गएए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत शनिवार की देर रात यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ग्राम झगरहा निवासी दीपक राय 22 वर्ष देर रात अपने घर लौट रहा था। वहीं ओमपुर निवासी संपत लाल विश्वकर्मा 45 वर्ष अपनी पत्नी शांति देवी के साथ पंपहाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहा था। कोसाबाड़ी-रिस्दी मार्ग में दीपक की बाइक संपत लाल की बाइक से जा टकराई।

घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्थल पर ही दीपक की मौत हो गई। वहीं संपत लाल व उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थल पर पहुंची। घायल पति पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।



Share

Leave a Reply