BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

तीन बीबियों से परेशान होकर पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, आय दिन हो रहे थे घर में झगड़े

तीन बीबियों से परेशान होकर पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, आय दिन हो रहे थे घर में झगड़े
Share

कोरबा| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने तीन शादी से परेशान हो कर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली| पुलिस वालों ने इसकी सुचना उसकी पत्नियों को भी दी लेकिन एक भी पत्नी अस्पताल नहीं पहुंची। ना ही उसके अंतिम संस्कार की ही जिम्मेद्दारी ली। पुलिस को ही मजबूरी में उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा।

पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- जिले के पामगढ़ के हरदी बाजार क्षेत्र के रेकी गांव रहने वाला दुर्गेश पटेल ड्राइवर का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसने क्रमशः तीन शादियां कर रखी थी।जिसके कारण उसका अपनी पत्नियों से आये दिन विवाद होता रहता था। वह इन विवादों से इतना परेशान हुआ कि फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और उसके परिजनों और पत्नियों को भी सुचना दे दिया। लेकिन इसके बावजूद ना तो उसकी पत्नियां और ना ही किसी परिजन ने अस्पताल आने की जहमत उठाई। पुलिस ने जब इस बारे में पूछा तो उसकी पत्नी का कहना था कि वह पहले भी कई बार मरने का नाटक कर चूका है। हमें लगा कि इस बार भी नाटक कर रहा है। वहीँ उसके ज्यादतर परिजन लखनऊ रहते है इसीलिए वो नहीं आ पाए। मृतक की पत्नी धनेश्वरी ने पैसों की तंगी का हवाला देते हुए उसका अंतिम संस्कार करने में असमर्थता जाता दी। जबकि बाकी दो पत्नियां आयी ही नहीं। आखिर में पुलिस को ही उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी पड़ी।
 


Share

Leave a Reply