BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चाकू की नोक पर 20 लाख की ट्रेलर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

 चाकू की नोक पर 20 लाख की ट्रेलर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Share

रायगढ़। चाकू की नोक पर 20 लाख की ट्रेलर लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रेलर को भी बरामद कर लिया है। वहीं इनके पास से चाकू और लूट के इस्तेमाल में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर लिया है।

ट्रेलर ड्राइवर अनुपम प्रसाद रोजाना की तरह सीजी 10 आर 1647 ट्रेलर में एनटीपीसी लारा में कोयला अनलोड कर खाली ट्रेलर को लेकर वापस तिलाईपाली जा रहा था। वहीं 18 मार्च को रात 12 बजे कांशीराम चैक के पास ट्रेलर को खड़ी कर टायर को चेक कर रहा था, ठीक उसी समय बिना नंबर सुजुकी मोटरसायकल में तीन लड़के आए और एकाएक अनुपम को चाकू दिखाकर डराने धमकाने लगे। उनमें से दो युवक ट्रेलर में चढ़ गए और उनका साथी बाइक को लेकर भागने लगा। वे ट्रेलर को छातामुड़ा-ट्रांसपोर्टनगर की ओर ले गए। घटना बाद ड्राइवर ने रायगढ़ के ट्रेलर मालिक अशोक अग्रवाल को जानकारी दी। 

रात में ही अशोक अग्रवाल जूटमिल चैकी पहुंचा और लूट की जानकारी मिलने पर एसपी संतोष सिंह ने कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों को जांच करने का पाइंट दिया गया। रात में ही जूटमिल टीआई अमित शुक्ला ने स्टाफ की टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में रवाना कीं। 

दोपहर थाना पुसौर के ग्राम सूपा के पास रोड किनारे ट्रेलर वाहन खड़े होने की जानकारी मिलने पर टीआई जूटमिल, एएस आई उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक प्रकाश गिरी, प्रताप बेहरा, ओशनिक विश्वाल सुपा पहुंचे। जहां वाहन के साथ दो युवक मिले, जिन्हें ट्रेलर वाहन समेत चैकी लाया गया। ड्राइवर अनुपम प्रसाद ने दोनों युवकों की लूट में शामिल होने की पहचान की। जिन्होने अपना नाम आजाद यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 18 वर्ष इंदिरानगर थाना लैलूंगा व करण चैहान पिता अरुण चैहान उम्र 18 वर्ष लूड़ेग थाना पत्थलगांव बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे कुछ समय से थाना चक्रधर नगर के कोरियादादर में अपने साथी के पास रहते हैं और मजदूरी का काम करते हैं। साथी के कहने पर लूट के इरादे से चाकू लेकर मोटरसाइकिल में लूटपाट करने जूटमिल तरफ घूम रहे थे, रात में ट्रेलर ड्राइवर को अकेला देख ट्रेलर लूट कर पुसौर की ओर छिपाकर रखे थे। दोपहर खाना खाने ढाबा ढूंढने निकले थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से चाकू, एक मोटरसाइकिल सुजुकी बिना नंबर और लूट की मशरूका ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 1647 कीमत 20 लाख को बरामद किया गया है। घटना में शामिल उनका तीसरा साथी फरार है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य अपराधों में संलिप्तता की जानकारी मिल सके।
 


Share

Leave a Reply