BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डिलवरी ऑफिस से नकदी समेत ढाई लाख रुपए की चोरी

डिलवरी ऑफिस से नकदी समेत ढाई लाख रुपए की चोरी
Share

महासमुंद: सरायपाली के भंवरपुर मार्ग स्थित एक डिलवरी ऑफिस से नकदी, लेपटॉप और करीब 40 हजार रुपए कीमत की पार्सल समेत 2 लाख 60 हजार रुपए की चोरी हो गई। घटना की जानकारी प्रबंधक को दूसरे दिन सुबह ऑफिस पहुुंचने पर हुई।

मामले की लिखित शिकायत उन्होंने सराईपाली थाने में की है। प्रबंधक दीपक कुमार भारद्वाज ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में बताया है कि विगत 25 जुलाई की रात उनके भंवरपुर मार्ग स्थित डिलवरी कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात ने चोरी कर ली। पुलिस को बताया कि चोर ने ऑफिस के लॉकर से नकदी 192552 रुपए, एक लेनोवो कंपनी का लैपटाप कीमत करीब 30 हजार रुपए और 25 नग पार्सल कीमत 40703 रुपए की चोरी ऑफिस से हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच मेंं लिया है।

माहभर में दूृसरी चोरी, पहले में चोरी का आरोपी बंदी
सराईपाली थाना क्षेत्र में माह भर के भीतर यह दूसरी चोरी का मामला है। इससे पूर्व विगत 16-17 जुलाई को सराईपाली शहर स्थित एक किराना दुकान से अज्ञात ने 80 हजार रुपए की चोरी कर ली थी। हालांकि मामले में पुलिस ने सप्ताहभर के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। इधर, शहर और ग्रामीण इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस गश्ती को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। जिले में घरों, दुकानों से चोरियां करने वालों के साथ ही बाइक चोर गिरोह भी सक्रिय है।



Share

Leave a Reply