नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Share

 कांकेर। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला मामला चारामा जैसाकर्रा गांव का है, जहां 24 दिसबंर को देर शाम 8 बजे तेज रफ्तार कार ने बस्तर टूर से वापस लौट रहे बालोद के सैलानियों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में नेवारीखुर्द बालोद की रहने वाली मीना बाई साहू पति सुरेश साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच साल के लक्ष्य साहू पिता चंद्र प्रकाश साहू का पैर टूट गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं एक दूसरे मामले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांकेर बाईपास से होते हुए घर वापस जा रहे दिल्लू प्रसाद पटेल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया। दुर्घटना में दिल्लू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दुर्गुकोंदल में छिदपाल के रहने वाले सुमन उइके मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बोलेरो चालक ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में सुमन को गंभीर चोट आई है। वहीं लखनपुरी के करीब में टाटा मैजिक ने मोटरसाइकिल सवार एसटीएफ के जवान बलराम मंड़ावी को ठोकर मार दी, इसमें जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया।



Share

Leave a Reply