सड़क हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग छात्र की मौत, बस को कर रहे थे ओव्हरटेक…
राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के बाजार अतरिया में बाइक सवार दो नाबालिग छात्र बस को ओव्हरटेक कर रहे थे, तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए खैरागढ़ पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
Rajnandgaon Accident : बता दें कि आज शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे एक बाइक पर अमृत वर्मा और मयंक वर्मा खैरागढ़ रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान सामने एक बस चल रही थी। बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवारों की नजर सामने से आ रही ट्रक पर नहीं पड़ी और अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की।
Rajnandgaon Accident : इस दौरान एक विद्युत पोल भी ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव फैलने की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर भेजा गया। किसी तरह स्थिति पर पुलिस ने काबू किया। ऐसी जानकारी है कि दोनों मृतक 10वीं के छात्र थे। एएसपी नेहा पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।




