BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: मृत साले को अस्पताल से देख वापस आ रहे व्यक्ति से दो बदमाशों ने लूट ली बाईक व नगदी रुपये

बड़ी खबर रायपुर: मृत साले को अस्पताल से देख वापस आ रहे व्यक्ति से दो बदमाशों ने लूट ली बाईक व नगदी रुपये
Share

रायपुर। साले की मौत हो जाने पर शव को मृतक के  गृहग्राम भेज अस्पताल से वापस आ रहे व्यक्ति को दो बदमाशों ने बाईक रोककर मारपीट कर मोटरसाइकिल एवं मोबाईल व नगदी रुपये लूटकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट खरोरा थाने ेंमें दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 04 इंद्रिरा कालोनी बलौदाबाजार निवासी भुवन लाल अजगल्ले 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 12 जून को प्रार्थी शिक कुमार सोनवानी का मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 22 एबी 1741 को मांगकर राधा कृष्ण अस्पताल रायपुर गया था। वहां उसका साला पवन कुमार सोनवानी भर्ती था जिसकी शनिवार को शाम में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शव को उसका चाचा ससुर लेकर अपने गांव चला गया तथा सब प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद प्रार्थी रात 13 जून देर रात बाईक से वापस बलौदाबाजार अपने घर जा रहा था तभी ग्राम कनकी स्कूल के आगे मेन रोड पर रात्रि लगभग 02 बजे दो लड़के जिनकी उम्र लगभग 18-20 वर्ष के आस पास होगा उसे रोक लिया व उसमें से एक लड़के ने इतनी रात को कहा से आ रहा है कहकर उसे मारना शुरु कर दिया तथा उसे बाईक से उतार दूसरे लड़के ने जेब में रखा नगदी 4 हजार रुपये आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,एटीएम कार्ड व एक नग मोबाईल तथा बाईक लूटकर लिया। आरोपी बाईक से आये थे जिसका नंबर प्लेट मुंडा हुआ था। दोनों अलग-अलग बाईक से भाग गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 


Share

Leave a Reply