BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दो साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में दो लोग हुए गिरफ्तार

दो साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में दो लोग हुए गिरफ्तार
Share

जबलपुर: जिले के एक गांव में घर के आंगन में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची का पिछले महीने कथित रूप से अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है.


जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक एस बहुगुणा ने बताया कि दो साल की बच्ची का अपहरण कर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने सोनू ठाकुर (21) व उसके साथी शुभम मल्लाह (20) को आज गिरफ्तार किया है.


उन्होंने कहा कि बच्ची के पिता ने 17 सितंबर को शाहपुरा पुलिस थाने में घर से बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने माता-पिता के साथ 16-17 सितंबर की रात आंगन में सो रही थी.


आपको बता दें, देश भर में रेप मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस से गैंगरेप का मामला सामने आया. इस मामले को लेकर देशवासियों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोग सड़कों पर उतर कर पीड़ित परिवार और मृतक के न्याय की मांग कर रहें है. लोगों की मांग है कि आरोपियों को फांसी हो. 



Share

Leave a Reply