छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला...फसल बर्बाद करने के शक में भतीजे ने काटा गला...पहले भी कर चुका था विवाद...पढ़िए पूरी खबर

चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला...फसल बर्बाद करने के शक में भतीजे ने काटा गला...पहले भी कर चुका था विवाद...पढ़िए पूरी खबर
Share

 छत्तीसगढ़: बस्तर जिले में फसल बर्बाद करने के शक में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी है। घर पर सोए चाचा के सिर पर कुल्हाड़ी से उसने हमला किया। जब संतुष्ट नहीं हुआ तो फिर चाकू से गला काट दिया। बीच बचाव के लिए पहुंची चाची पर भी हमला करने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखनार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोयनार के रहने वाले मंगलू मरकाम और उसके भतीजे लखमू पोयामी का खेत गांव में ही आस-पास में है। लखमू कई दफा अपने चाचा पर उसके खेत की फसल बर्बाद करने का आरोप लगाकर झगड़ा कर चुका था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ। वहीं रोज-रोज के इस झगड़े से छुटकारा पाने के लिए भतीजा लखमू पोयामी ने अपने चाचा मंगलू को मारने का प्लान बनाया।

रात को जाकर मार दिया

फिर शुक्रवार की रात में मंगलू के घर में घुस गया। घर के बाहर सोए मंगलू पर लखमू ने कुल्हाड़ी से कई बार वार किए। इस बीच शोरगुल की आवाज सुनकर मंगलू की पत्नी भी बाहर आई और बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन, लखमू ने मारना नहीं छोड़ा और अपनी चाची पर भी हमला करने की कोशिश की। कुछ देर बाद जब उसे यकीन नहीं हुआ कि मंगलू मर गया है तो संतुष्टि के लिए चाकू से उसका गला काट दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से वह फरार हो गया था। पत्नी ने पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को भी इस मामले की सूचना दी गई। आरोपी की तलाश में जवान जुट गए थे। वहीं पखनार चौकी के जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की गांव के ही पास स्थित एक घर में आरोपी छिपा हुआ है। खबर मिलते ही जवान पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply