BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : अनियंत्रित हो नहर में जा गिरी कार, एक युवक की मौत, एक की खोज जारी, जाने कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : अनियंत्रित हो नहर में जा गिरी कार, एक युवक की मौत, एक की खोज जारी, जाने कहाँ की है यह खबर
Share

कोरबा | सोमवार की देर रात को एक कार अनियंत्रित हो राताखार के पास नहर में गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं उसके साथ कार में सवार दूसरा युवक लापता है। देर रात को यह घटना हुई लेकिन इसकी जानकारी शाम चार बजे हुई जब कुछ लोगों की नजर नहर के अंदर पानी में डूबे कार पर पड़ी। इसके पहले तक कार समेत लापता युवकों की पतासाजी की जा रही थी।

 

साउथ इस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड ;एसईसीएलद्ध के सुभाष ब्लाक कालोनी में निवासरत युवक आरिफ पिता कादिर ;23 वर्षद्ध के भाई इकबाल सिंगरौली जाना था। सोमवार की रात को वह कार क्रमांक सीजी 12 एयू 6395 में छोडऩे निकला। वह अपने साथ पड़ोस में रहने वाले दोस्त मजहर पिता अजहर ;19 वर्षद्ध को साथ ले गया। इकबाल को बस में रात करीब 12 बजे बैठा कर रवाना करने के बाद कार में दोनों वापस कोरबा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे कार राताखार के पास अनियंत्रित हो रेलिंग विहीन नहर में जा गिरी।
 
रात में परिजन मोबाइल में लगातार संपर्क में थे। रात तीन बजे दोनों का मोबाइल बंद मिलाए तब उन्होंने सोचा कि बैटरी डाउन हो गई होगी। इसके बाद परिजन भी सो गए। मंगलवार की सुबह तक दोनों घर नहीं पहुंचेए तब चिंता हुई। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो अलग अलग दिशा में लापता युवको की खोजबीन की जा रही थी। मानिकपुर पुलिस चौकी को भी इसकी सूचना दे दी गई थी।
 
 
इस बीच शाम करीब चार बजे नहर में कुछ लोग नहाते वक्त पानी के अंदर से बुलबुला उठते देखाए तब उन्हें संदेह हुआ और डूबकी लगा कर देखाए तब उन्हें कार दिखाई दी। लापता युवकों के परिजन भी नहर के पास खोजबीन कर रहे थेए लोगों ने उन्हें कार डूबने की जानकारी दी। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने क्रेन से कार को बाहर निकलवाया। कार के अंदर आरिफ की लाश मिली। मजहर का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि वह नहर में बह गया है। उसकी तलाश की जा रही। अंधेरा होने की वजह से शाम को अभियान बंद कर दिया गया। गुरूवार को पुन: तलाशी अभियान चलाया जाएगा।


Share

Leave a Reply