छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

अनियंत्रित होकर पुल से निचे गिरी कार, घटना में हुई दो की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

 अनियंत्रित होकर पुल से निचे गिरी कार, घटना में हुई दो की मौत, जाने कहा की है यह घटना...
Share

राजनांदगांव| एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां कार के पल में गिरने से दो युवको की मौत हो गई है| बताया जा रहा है की शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को मोहारा में कार से मेला घूमने गए शहर के युवकों की कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पानी में गिर गई। घटना में कुआ चौक नंदई निवासी दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं दो युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि नंदई चौक के चार युवक कार में सवार हो कर मोहारा मेला गए हुए थे। इस दौरान कार सवार युवक पुराना पुल से नदी को पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार सभी युवक बातचीत में मग्न थे और कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पानी में गिर गई।

पढ़े पूरी खबर-
घटना में कार में सवार नंदई कुआ चौक निवासी शुभम देवांगन और नित्तु गुप्ता कार से निकल कर पानी के उपर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो युवकों को पानी से बाहर निकाला। वहीं ढेकल बंजारे और हनीफ सिद्दिकी कार में ही फंसे रहे। काफी मशक्कत बाद कार को बाहर निकला गया। इसमें हनीफ सिद्दिकी का शव कार में फंसा हुआ मिला। वहीं ढेकल का शव कार से बाहर मिला। कार को निकालने के बाद ढेकल के शव की तलाशी कर बाहर निकाला गया।

अनियंत्रित होकर दूसरे साइड पुल से नीचे जा गिरी कार-
प्रत्यक्षदर्शी नंदई निवासी खिलेश्वर बंजारे ने बताया कि पुल पार कर रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरे साइड में जा कर पुल के नीचे नदी में गिर गई। इस दौरान कार में सवार शुभम देवांगन और नित्तु गुप्ता पानी के उपर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों युवकों को गमछा के सहारे नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि घटना से दोनों युवक काफी डरे सहमे थे। बाहर निकले नित्तु गुप्ता ने लोगों को बताया कि कार में ढेकल और हनीफ सिद्दिकी फंसे हुए हैं।

करनी पड़ी काफी मशक्कत-
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को निकालने दो जेसीबी मशीने मंगाई गई। काफी प्रयास बाद भी मशीन से कार का पता नहीं चला। इस दौरान दो तैराक को पानी में उतारा गया। तैराक काफी मशक्कत बाद कार को कांटा में फंसाने सफल हुए। इसके बाद जेसीबी मशीन से कार को पानी से बाहर निकाला गया। कार के अंदर हनीफ सिद्दिकी का शव मिला। ढेकल का शव पानी में बह गया था जिसे भी निकाल लिया गया है।

सुरक्षा के लिए नहीं थे कोई भी इंतजाम-
मोहारा नदी तट पर शिवरात्रि का मेला लगा हुआ था। नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं पुल से बेखौफ वाहनों का आवजाही हो रही थी। चार पहिया वाहनों के लिए बड़ा पुल भी है लेकिन पुराने पुल से चार पहिया वाहन आवाजाही कर रहे थे। मेला की भीड़ के दौरान पुल व आसपास सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया था। भीड़ वाले जगह से युवक कार को लेकर पुल में पहुंचे और हादसे के शिकार हो गए।

20 फीट गहरा है पल का पानी-
पुराना पुल के नीचे लबालब पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुल के नीचे करीब 20 फीट पानी है। नीचे गिरने से कार गहराई में चले गया। नदी में पानी ज्यादा होने के चलते पीछे बैठे कार सवार घबरा गए और बाहर नहीं निकल पाए जबकि सामने बैठे दोनों युवक बाहर निकल गए और बच गए।

मौके पर पहुंचे दोस्त और रिश्तेदार-
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार सवार युवकों की पहचान होने के बाद उनके रिश्तेदार व दोस्त घटना स्थल में पहुंचते रहे। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है और कार को साढ़े 6 बजे बाहर निकाला गया। कार को बाहर निकालने में हुई देरी से भी मौके पर मौजूद लोगो में नाराजगी भी देखी गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

राजनांदगांव सीएसपी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि पुल पार कर रही कार पुल के नीचे नदी में गिर गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दो युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकला है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply