BIG BREAKING : जयस्तंभ चौक में सरेआम अज्ञात युवको ने कारोबारी को मारा चाकू, कारोबारी की हालत गंभीर
रायपुर | राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना लगातार बढ़ते जा रही है | इसी बीच राजधानी रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सरेराह रेड सिग्लन पर खड़ी कार सवार कारोबारी को चाकू मार दी | घायल कारोबारी को गंभीर हालत में मेकाहारा में किया भर्ती कराया गया है |
पुलिस सूचना मिलने पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है | जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी कारोबारी इसरार अहमद को कार से निकालकर फिल्मी स्टाइल में 4 अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारा है | मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी इसरार अहमद कारोबार के सिलसिले में अपने 4 कारोबारी साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रायपुर आया था | चारो अज्ञात हमलावर फरार हो गए है |




