BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले का वार्ड क्रमांक 11 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित, जोन क्षेत्र के सभी दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

जिले का वार्ड क्रमांक 11 माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित, जोन क्षेत्र के सभी दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
Share

अम्बिकापुर । नगर निगम अम्बिकपुर के वार्ड क्रमांक 11 पटपरिया वार्ड में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर अनुविभागीय दंडाधिकारी व इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर प्रदीप साहू ने पटपरिया वार्ड के चारों दिशाओं में क्षेत्र तय कर माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है। चिन्हांकित क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगें। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति की जाएगी।
सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। माइक्रो कंटेन्मेंट जोन पूर्व में ललिता तिर्की के घर के पूर्वी कोने से रंजीत खलखो के घर के दक्षिणी कोने तक, पश्चिम में रंजीत खलखो के घर के पश्चिमी कोने से ललिता तिर्की के घर के उत्तरी कोने तक, दक्षिण में रंजीत खलखो के घर के दक्षिणी कोने से पश्चिमी कोने तक। इसी प्रकार उश्रर में ललिता तिर्की के घर के उत्तरी कोने से पूर्वी कोने तक को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। सहायक राजस्व निरीक्षक रविन्द्र लाल प्रभारी अधिकारी व उप अभियंता प्रियंका पटेल को माइक्रो कंटेन्मेंट जोन को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 



Share

Leave a Reply