छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम अलर्ट : बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के चलते प्रदेश के कई शहरों के तपतान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभवना जताई है। साथ ही यह भी कहा है कि कुछ जिलों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा का दबाव कम हो रहा है और दक्षिण से आने वाले नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा का दबाव बढ़ रहा है, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दूसरी ओर खबर आ रही है कि बिलासपुर जिले के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादल छाए रहने के चलते अब ये संभावना जताई जा रही है कि कभी भी बारिश हो सकती है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने बीते दिनों प्रदेश के 19 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की थी।

 



Share

Leave a Reply