BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. प्रदेश के बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कोरिया, कबीरधाम और इससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 5.8 किलोमीटर तक स्थित है. मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, सवाई माधवपुर, झांसी, रीवा, अंबिकापुर, छैबासा, निम्न दाब के केन्द्र से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर तक स्थित है.

छत्तीसगढ़ में 24 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर-पश्चिम छत्तीसगढ़ के जिले रहने की संभावना है.


Share

Leave a Reply