नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मई के पहले सप्ताह आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तापमान में गिरावट
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मई के पहले सप्ताह में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बस्तर संभाग सहित कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कबीरधाम में ओले, कई जिलों में बारिश
बुधवार को कबीरधाम जिले में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर सबसे गर्म, लेकिन सामान्य से नीचे
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। दिन में हल्की धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाओं से राहत महसूस हुई।

बिलासपुर और सरगुजा में भी तापमान में भारी गिरावट
बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री कम होकर 33 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में भी तापमान में गिरावट देखी गई, जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहा।

जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से नीचे
जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा, दोनों ही सामान्य से काफी कम दर्ज किए गए।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ लाइन के कारण राज्य में मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में तेज हवाएं, बौछारें और आंधी जारी रह सकती है।



Share

Leave a Reply