नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

क्या लग सकता है लॉक डाउन!, छत्तीसगढ़ में शनिवार-रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की उठने लगी मांग

क्या लग सकता है लॉक डाउन!, छत्तीसगढ़ में शनिवार-रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की उठने लगी मांग
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में मरीजों की संख्या ना केवल फिर तेजी से बढऩे लगी है, वहीं प्रतिदिन लोगों की जानें भी जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर से लोगों में भारी खौफ भी देखा जा रहा है, जिसके कारण अब प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की मांग भी उठने लगी है।
राजधानी रायपुर में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले पिछले दो सप्ताह में बढ़े है उससे चिंतित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने रायपुर में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को 4563 नए कोरोना मरीज मिले है जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, इसके अलावा एक दिन में पिछले 24 घंटे में 28 मरीजों की मौत हुई है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है।
 



Share

Leave a Reply