छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शराब पीने से रोका तो बेरहम बेटे ने कर दी माँ की निर्मम हत्या, जानिए पूरा मामला

शराब पीने से रोका तो बेरहम बेटे ने कर दी माँ की निर्मम हत्या, जानिए पूरा मामला
Share

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल-देहला देने वाली खबर सामने आ रही है, शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी है। पता चला है कि नशेड़ी बेटा हमेश शराब के नशे में घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। गुरुवार रात को जब बेटा शराब पीकर घर आया तो मां के टोकने पर विवाद करने लगा। इसके बाद गुस्से में आकर अपनी ही मां के सीने और पेट में गैती (धारदार) से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पवनी गांव का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जोहनलाल (49) बताया है। मृतक महिला का नाम धनकुंवर (75) बताया गया है। पुलिस ने जोहनलाल को शुक्रवार को पकड़ा है। अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अक्सर करता था झगड़ा
जोहनलाल शराब का आदि था। वो अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था। इस बात से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। मां जोहनलाल को शराब पीने से रोकती थी। लेकिन वो कभी बात नहीं सुनता था।

आरोपी के हैं 2 बेटे
इधर, घटना के वक्त उसके दोनों बेटे भी घर पर नहीं थे। वहीं उसकी पत्नी सो रही थी। आरोपी की पत्नी ने जब तक सास की चीख सुनकर कमरे से बाहर आई, तब तक आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन ने इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह बिलाईगढ़ थाना पुलिस को दी। जिस पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।


गांव में ही छिपा था
पुलिस ने तलाशी शुरू की तो पता चला कि आरोपी पवनी गांव में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर बिलाईगढ़ टीआई जितेंद्र कौशले ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली थी। इसके बाद आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले
प्रदेश में इस तरह से बेटों द्वारा अपनी ही मां की हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके करीब 4 दिन पहले रायगढ़ में एक युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। क्योंकि उसने धान साफ नहीं किया था। इसके अलावा दुर्ग जिले में ठीक इसी तरह से एक बेटे ने अपनी मां की हत्या 20 जुलाई को कर दी थी। उस मामले में भी महिला अपने बेटे को शराब पीने से मना करती थी। जिससे नाराज बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली थी।

 



Share

Leave a Reply