नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भूपेश को सूर्यकांत से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? क्या कोई डर सता रहा है? : केदार

भूपेश को सूर्यकांत से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? क्या कोई डर सता रहा है? : केदार
Share

 वन व सहकारिता मंत्री कश्यप का पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन-सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कोयला घोटाले के मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी से मिलने की कोशिशों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बघेल को जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी से मिलने की इतनी जल्दी क्यों है? मंत्री कश्यप ने आरोप लगाया कि सूर्यकांत तिवारी के द्वारा अदालत में याचिका दायर करने के बाद से बघेल को किसी तरह का डर सता रहा है।

कश्यप ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, "बघेल को सूर्यकांत तिवारी से क्या काम है, और उनका रिश्ता क्या है?" उन्होंने कहा कि सूर्यकांत तिवारी पिछले दो साल से जेल में हैं और उन्हें जमानत भी नहीं मिल पाई है, फिर भी बघेल को उनसे मिलने की ऐसी आतुरता क्यों है?

मंत्री कश्यप ने कहा कि यह स्पष्ट हो रहा है कि बघेल को डर सता रहा है कि सूर्यकांत तिवारी उनके किसी राज का पर्दाफाश कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोर्ट अपनी प्रक्रिया से काम करेगा, बघेल या कोई अन्य व्यक्ति इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकता।"

कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दिया था और अब भी उनके प्रति यह समर्थन जारी है। उन्होंने बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, "बघेल सिर्फ अपराधियों से मिलना चाहते हैं, उनकी वकालत करना चाहते हैं। यह घोटाला राजनीतिक मिलीभगत का परिणाम है और इसमें बघेल की भूमिका स्पष्ट है।"

मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि अब प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सुशासन चला रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और बघेल की वकालत के बावजूद दोषियों को कानून के दायरे में आना पड़ेगा।

कश्यप ने अंत में कहा, "छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का हक मारने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और अब किसी भी दोषी को बचने का मौका नहीं मिलेगा।"

 



Share

Leave a Reply