नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से किया हमला पति की हुइ मौत, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से किया हमला पति की हुइ मौत, जाने क्या है पूरा मामला
Share

कांकेर | जिले के माकड़ी थाना अंर्तगत ग्राम सरईबेड़ा में पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी बुकाय मरकाम ने पति पुन्नू मरकाम पर धारदार हथियार बसूले से हमला कर दिया जिससे पति पुन्नू मरकाम की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सरईबेड़ा में सरपंच लखेश्वर पोयम उपसरपंच सत्रू राम पोयम ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की उनके बड़े भाई वासुदेव मरकाम का वर्ष 2014 में मृत्यु हो जाने के बाद उनकी पत्नी बुकाय मरकाम उम्र 43 की दूसरी शादी उनकी मझले भाई पुन्नूराम मरकाम पिता लखनू मरकाम उम्र 35 के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। विवाह के बाद से दोनों पति पत्नी में आपसी विवाद होता रहता था। किसी बात को लेकर विवाद में बुकाय मरकाम ने पति पुन्नू राम मरकाम पर बसूले से उसके सिर पर कंधे पर कान पर और कनपटी के पास मारा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
थाना प्रभारी देवेंद्र दरो ने बताया कि मृतक पुन्नूराम मरकाम धान बेचकर शराब पीने का आदी था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसको मना करती थी। पर उसके मना करने के बावजूद वह धान को बेचकर शराब पीता था। जिसे लेकर दोनो में आपसी विवाद हुआ करता था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति को बसूले से हमला कर दिया,  जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नि बुकाय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 


Share

Leave a Reply