नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राधिका खेड़ा केस की शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई : विजय शर्मा

राधिका खेड़ा केस की शिकायत मिलने पर करेंगे कार्रवाई : विजय शर्मा
Share

 रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया कोर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे को पत्र भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं।

वहीं अब इस मामले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। विजय शर्मा ने कहा कि राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्तीफे की सूचना अभी मिली है। अगर बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पूरी पार्टी ध्यान नहीं देती है तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ही इंसान को ऐसा ही कदम उठाना पड़ता है। उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज खुद इस मामले की मुख्य जांचकर्ता थे, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन के पास यह विषय आता है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।



Share

Leave a Reply