नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इन नियमों के साथ रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी जाम छलकाने की सुविधा, जल्द खुलेगा बार

इन नियमों के साथ रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी जाम छलकाने की सुविधा, जल्द खुलेगा बार
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अब यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसमें शराब की दुकान भी शामिल होगी। राज्य में पहली बार किसी एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बार खोलने की अनुमति दी जा रही है, जिससे अब यात्री फ्लाइट के इंतजार के दौरान बार में नाश्ता और शराब का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, फ्लाइट से रायपुर आने वाले यात्री शराब भी खरीद सकेंगे।

नए नियम और लाइसेंस शुल्क

इस सुविधा को शुरू करने के लिए वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने छत्तीसगढ़ विदेशी मदिरा नियम 1996 में संशोधन किया है। संशोधन के बाद, एयरपोर्ट पर बार लाइसेंस जारी करने की अनुमति दी जाएगी, जिसकी सालाना फीस 12 लाख रुपए होगी। लाइसेंस उन्हीं रेस्टोरेंट्स को मिलेगा, जिन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त है, और यह लाइसेंसधारी केवल एयरपोर्ट भवन के भीतर ही शराब की बिक्री कर सकेंगे।

खरीद और सेवन के नियम

बार के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के साथ कुछ शर्तें भी लागू होंगी। शराब का सेवन केवल परिसर के भीतर ही किया जा सकेगा, और हवाई यात्री या एयरपोर्ट के कर्मचारी ही इसका लाभ उठा सकेंगे। बाहरी व्यक्ति इस सुविधा का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

20% अधिक दर और विशेष होलोग्राम

एयरपोर्ट पर बिकने वाली शराब की दर सामान्य फुटकर कीमत से 20% अधिक होगी, और बोतलों पर विशेष होलोग्राम चिपकाया जाएगा, जिसका रंग लाल होगा। बार संचालक को स्प्रिट और बीयर का सीमित स्टॉक रखने की अनुमति होगी।

शराब दुकान भी खोलने की योजना

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में एक विदेशी शराब की दुकान खोलने की योजना भी है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से जगह मांगी गई है, और अनुमति मिलने के बाद इसके लिए भी लाइसेंस जारी किया जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि अन्य राज्यों के एयरपोर्ट्स पर पहले से इस तरह की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए रायपुर एयरपोर्ट पर इसे लागू किया जा रहा है।



Share

Leave a Reply