छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

शादी के 5 माह बाद जिंदा जल गई महिला.. परिजन बोले- केरोसीन डाल खुद को लगाई आग... पिता ने कहा- साहब मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती

शादी के 5 माह बाद जिंदा जल गई महिला.. परिजन बोले- केरोसीन डाल खुद को लगाई आग... पिता ने कहा- साहब मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती
Share

 छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत एक नव विवाहिता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छि़ड़क कर आग लगा ली। वहीं मृतिका के पिता ने पुलिस से हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि उसकी बेटी की शादी को मात्र 5 महीने हुए हैं। वह खुदकुशी नहीं कर सकती है।

नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार दोपहर उन्हें एक नव विवाहिता राधिका गायकवाड़ (21) के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। उसने मिट्टी तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची मृतिका पूरी तरह से जल चुकी थी। परिजनों का कहना है कि जब उसने आत्महत्या की तो उस समय घर पर कोई नहीं था।

राधिका मूलत: सहसपुर लोहारा की रहने वाली थी। उसकी शादी 5 महीने पहले पिटौरा गांव निवासी टूमन लाल गायकवाड़ के साथ हुई थी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

बुलाया गया फोरेंसिक टीम को
नव विवाहिता की खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए आला पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने राधिका की बॉडी को अच्छे तरह से चेक किया। नायब तहसीलदार राजेन्द्र चंद्राकार के सामने पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को शासकीय अस्पताल सुपेला पीएम के लिए ले जाया गया।

पिता ने कहा मेरी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती
खुदकुशी की सूचना मिलने पर राधिका के माता और पिता घटना स्थल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पिता मूलचंद बंदे ने डीएसपी संजय पुंढीर से कहा साहब मेरी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उसकी हत्या की गई है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। जरूर कोई ऐसी बात हुई होगी, जिससे उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरी बेटी की शादी इसी साल 2 मार्च को हुई थी।



Share

Leave a Reply