BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की हुई मौत, तीन के खिलाफ FIR

नसबंदी ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की हुई मौत, तीन के खिलाफ FIR
Share

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के एक निजी अस्पताल में नसबंदी सर्जरी के दौरान आंत कटने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन डॉक्टरों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल है। मामला बीते वर्ष 24 फरवरी 2020 का है, जहां नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गनियारी की रहने वाली महिला सुनीता साहू नसबंदी के लिए बेमेतरा हेल्थ केयर में गई थी। आरोप है कि नसबंदी करने के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक उसकी आंत में छेद कर दी, जिसकी उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत मृतक महिला के पति के द्वारा जिला प्रशासन से की गई, जिसके बाद से एसडीएम बेमेतरा और स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने बेमेतरा हेल्थ केयर पहुंचे थे। जांच के दौरान पता चला जिस हेल्थ केयर में नसबंदी का ऑपरेशन हुआ क्या वहां किसी प्रकार के ऑपरेशन करने की अनुमति ही नहीं है। संचालक के द्वारा जनरल प्रैक्टिस के नाम पर अस्पताल संचालित कर उसमें ऑपरेशन की सुविधा रख दी गई। जांच टीम ने 5 मार्च 2020 को बेमेतरा हेल्थ केयर की लेबर रूम व ऑपरेशन रूम को सील कर दिया था। वहीं मामले में महिला के पति खुमान साहू ने लापरवाही पूर्वक इलाज को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराया था, जिसमें 1 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद नसबंदी ऑपरेशन करने वाले सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ डॉ. चंदन, डॉ. तोरण ताम्रकार और अस्पताल संचालिका नेहा वर्मा के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है। 



Share

Leave a Reply