देवर के छेड़छाड़ से परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR, शिकायत के बाद पुलिस ने किया देवर को गिरफ्तार
कोंडागांव। जिले के फरसगांव नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले उसके रिश्तेदार आरोपी देवर संजय राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फरसगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू ने बताया कि युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के पति की मौत सितंबर 2020 में हो गई थी। इसके बाद वह ससुराल में अपने दो बच्चों और सास व देवर के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से उसका देवर संजय राठौर उसके साथ छेडख़ानी कर रहा था। जिसके बाद उसके चुंगल से बचकर महिला थाने में पहुंची और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।