नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तीजा त्यौहार में रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान - वंदना राजपूत

तीजा त्यौहार में रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान - वंदना राजपूत
Share

 तीजा त्यौहार में रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान - वंदना राजपूत

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के सरकार में लगातार खासकर त्यौहार के समय ट्रेनें रद्द करना एक परंपरा हो गई है। साल भर से महिलाएं तीजा पर्व के इंतजार करती है, तीजा त्यौहार में महिलाएं अपने मायके जाती है। भाजपा सरकार में तीजा के समय फिर से 15 ट्रेनें रद्द कर दिये गये है। साथ ही ट्रेनों का रूट भी बदले गये है जिनके कारण महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आवागमन करने के सबसे अच्छा सस्ता साधन रेल होता है। तीजा पर्व के हफ्तों भर पहले आने जाने का टिकट का बुकिंग करवा लेते है। लेकिन भाजपा सरकार के फेलवर नीति के कारण तीज त्यौहार में रेल रद्द कर दिया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बातों को दरकिनार कर दिया गया। पहली बार भाजपा लोकसभा सांसद ने रेल से संबंधित परेशानी का जिक्र संसद में किये थे लेकिन अपने पार्टी के सांसद के बातों को ही अनसुना कर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई से सभी वर्ग त्रस्त है। प्राइवेट गाड़ी करके आना-जाना मध्यमवर्गीय परिवार के लिये एक सपना है क्योंकि बेलगाम महंगाई से सिर्फ ट्रेन ही साधन होता है।

भाजपा की मोदी सरकार धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन को बंद करने की साजिश रच रही है। उसके बाद रेलवे को भी अंबानी को बेच देगा। भाजपा के नेताओं को मध्यमवर्गीय और गरीबों से इतना चिढ़ क्यों है? महिलायें तीजा के त्यौहार में अपने मायके रेल के लगातार रद्द होने के कारण नहीं जा पा रही है। इतना तानाशाही रवैया अच्छा नहीं सरकार के लिये। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार के महिलाओं की खुशियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।



Share

Leave a Reply