तंबाकू मुक्त विश्व की दिशा में कार्य करें -सुनीता चंसोरिया
रायपुर :- राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस झूम मीटिंग के माध्यम से मनाया गया यह दिवस प्रतिवर्ष 31 में को मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 का थीम" आकर्षण का पर्दाफाश करना- निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना" इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के हानिकारक प्रभाव के बारे में बताना जागरूक करना है डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार प्राचार्य दुर्गा महाविद्यालय ने कहा कि तंबाकू में निकोटिन नामक हानिकारक रसायन होता है जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है जैसे कैंसर हृदय रोग फेफड़े का कैंसर दांतों का खराब होना हमें चाहिए कि हम तंबाकू से दूर रहे और दूसरों को भी इसके नुकसान के बारे में बताएं तंबाकू छोड़कर हम एक स्वस्थ सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन की और कदम बढ़ा सकते हैं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि केंद्र सरकार ,छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन के साथ मिलकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिसमें वह स्कूल ,कॉलेज ,शहर के चौक चौराहों पर, गांव में रैली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हैं यह एक ऐसा नशा है जो धीरे-धीरे व्यक्ति के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है अंत में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हमें अपने स्वास्थ्य को सर्वोपरि प्राथमिकता दें और तंबाकू मुक्त विश्व की दिशा में कार्य करें कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार रखें शैलेश वर्मा,सूर्यनारायण के व्रत, विकास,सूरज, लीकेश,दीपा यादव एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपने सहभागिता दी





