नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में दोस्त का जन्मदिन मनाने गए युवक पुराने विवाद को लेकर आपस में भिड़े, एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला

 राजधानी में दोस्त का जन्मदिन मनाने गए युवक पुराने विवाद को लेकर आपस में भिड़े, एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला
Share

रायपुर। दोस्त का जन्म दिन मनाने गए दो युवक पुराने विवाद को लेकर आपस में मारपीट कर एक दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट सिविललाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्कूल के सामने गांधीनगर कालीबाड़ी निवासी शंकर बाघ 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बीती रात प्रार्थी अपने दोस्त जीत्तु हरपाल का जन्मदिन मनाने विजय किराना स्टोर्स के सामने गोरखा कालोनी गया था। तभी पुरानी विवाद को लेकर गोरखा कालोनी का रहने वाला विक्की उर्फ सुदर्शन छुरा विवाद कर गाली-गलोच करने लगा व अपने पास रखे धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी के पेट व हाथ पर वार किया। जिसके चलते चोट लगने से खून निकलने लगा। इसी तरह वेल्कम टॉवर गोरखा कालोनी निवासी सजना छुरा 55 वर्ष पति विष्णु छुरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया ने अपने बेटे सुदर्शन छुरा को रिस्तेदार जीत्तु हरपाल के जन्मदिन का केक लाने के लिये को भेजा था। केक देकर वापस आते समय शंकर बाघ, प्रकाश, प्रमोद एवं विकास गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी, डण्डा से मारपीट सुदर्शन छुरा के सिर, दाहिने हाथ, एवं शरीर में चोट लगने पर प्रार्थिया का बड़ा बेटा कृष्णा छुरा बीच-बचाव करने आया जिसके बाद विकास ने अपने हाथ में रखे चाकू से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुुिलस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर काउंटर केश दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply