CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यूथ कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगा 3 सवालों वाला 1 लाख पोस्टकार्ड

यूथ कांग्रेस प्रधानमंत्री को भेजेगा 3 सवालों वाला 1 लाख पोस्टकार्ड
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज रायपुर के राजीव भवन में एक नए अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की गई इस अभियान में प्रदेश के 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा इस पोस्टकार्ड अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के युवा पोस्ट के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे और युवक कांग्रेस द्वारा 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास भेजा जाएगा ।

प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले पोस्टकार्ड में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल ।

पहला सवाल – अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है ?

दूसरा सवाल – आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले ?

तीसरा सवाल – कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना ?

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा , कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है । इसका एक जीता जागता उदाहरण है , हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछते थे तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था , और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था । अब एक झूठे मामले में फंसा कर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई ।

आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 90 विधानसभाओं में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी युवाओं के पास जाकर उनके नाम नंबर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन सवाल पूछेंगे , और 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे । यह अभियान पूरे प्रदेश भर लगातार 25 दिनों तक चलेगा।



Share

Leave a Reply