शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा। बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा में एक युवक ने कॉलेज छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी लोकेश यादव घरों में जाकर ड्राइंग बनाने का काम करता था। आरोपी कॉलेज छात्रा के यहां भी जाकर ड्राइंग बना रहा था तभी उन दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर दे दिया और बातचीत करते रहा। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से करीब 8 माह तक शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।