BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Chanakya Niti: इन 6 विषयों पर हमेशा करते रहें सोच-विचार, तभी मिलेगी जीवन में सफलता

Chanakya Niti: इन 6 विषयों पर हमेशा करते रहें सोच-विचार, तभी मिलेगी जीवन में सफलता
Share

  Chanakya Niti: जीवन में विद्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जिस व्यक्ति के पास विद्या रूपी धन होता है, वह सदैव अपने कर्मों से धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति करता है और अपने कुल का नाम ऊंचा करता है। आचार्य चाणक्य की इसी शिक्षा को अपनाकर अनेकों भटके हुए युवाओं ने सद्मार्ग अपनाया है। जो लोग आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा का पालन करके अपना जीवन व्यतीत करते हैं, वह सदैव सफल होते हैं। वर्तमान समय में चाणक्य नीति के द्वारा भी ऐसा ही किया जा रहा है। कई बड़े संस्थानों में चाणक्य नीति को महत्वपूर्ण शिक्षा के रूप में पढ़ा और सुना जाता है। चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान रखकर व्यक्ति सफलता की ओर बिना रुके आगे बढ़ सकता है। ऐसे ही एक शिक्षा आचार्य चाणक्य ने यह भी दी है कि व्यक्ति को सफलता के लिए बार-बार किस विषय में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं-

इन छह विषयों पर हमेशा करें विचार (Chanakya Niti in Hindi)

कः कालः कानि मित्राणि को देशः को व्ययागमोः ।

कस्याहं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुहुः ।।

अर्थात- कैसा समय है? मेरा मित्र कौन है? स्थान कैसा है? आय-व्यय के क्या साधन हैं? मैं कौन हूं और मेरी क्या शक्ति है? इन सभी विषयों के बारे में बार बार सोचना चाहिए।

व्याख्या- चाणक्य नीति के इस श्लोक में आचार्य ने यह समझाया है कि व्यक्ति को 6 विषयों पर हमेशा विचार करते रहना चाहिए और उसी मार्ग पर चलते हुए कार्य करना चाहिए। सबसे पहले समय को आचार्य चाणक्य ने बहुत मूल्यवान बताया है। जो व्यक्ति समय का पालन सही रूप से करता है, वही हमेशा सफल बनता है। दूसरा विषय मित्र है। जो व्यक्ति अच्छे मित्रों की संगत में रहता है, उसे कोई भी बुरी शक्ति अपने वश में नहीं कर सकती है। आचार्य चाणक्य ने तीसरा विषय स्थान को बताया है। जो व्यक्ति जिस स्थान पर रहता है, उसकी उन्नति के लिए हमेशा सोचता है वही श्रेष्ठ कहलाता है। साथ ही सद्मार्ग पर चलते किस आय अर्जित करे, इसके विषय में भी व्यक्ति को हमेशा सोचना चाहिए। अंत में उन्होंने स्वयं के विषय में और स्वयं की शक्ति के विषय में बताया है। जो व्यक्ति आत्मचिंतन कर स्वयं को पहचानता लेता है, वही अपनी शक्तियों का सही इस्तेमाल करता है।


Share

Leave a Reply