नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Chanakya Niti: दुश्मन आपसे ज्यादा है बलवान, तो चाणक्य के ये तरीके अपनाकर दें मात

Chanakya Niti: दुश्मन आपसे ज्यादा है बलवान, तो चाणक्य के ये तरीके अपनाकर दें मात
Share

 नई दिल्ली, Chanakya Niti: चाणक्य मौर्य साम्राज्य के सबसे बुद्धिमान विद्वान थे। उनके द्वारा बताई गई नीतियों पर लोग आज भी अमल करते हैं। चाणक्य नीति आज भी हमारी जिंदगियों पर लागू हो सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ चाणक्य नीतियों के बारे में बताएंगे। यदि आप अपने दुश्मनों की चालबाजी से परेशान हैं पर उन्हें मात नहीं दे पा रहे हैं तो आप भी चाणक्य की कही ये बातें अपने जीवन में अपनाएं और शत्रुओं को चुटकियों में मात दें।

दुश्मन के हथियार का पता लगाएं

चाणक्य नीति की मानें तो सबसे पहले दुश्मन के हथियार का पता लगाएं। दुश्मन का हथियार ही आपका सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है। यानी कि आप दुश्मन की अच्छी व बुरी दोनों बातों के बारे में पता लगाएं। ये पता चलने के बाद आप उसे उकसाने की कोशिश कर सकते हैं ताकि वह अपना आपा खो दे और क्रोधित हो कर अपना विवेक भी खो बैठे। दुश्मन से आधी बाजी तो आप वहीं जीत लेते हैं।

शत्रु को कभी घायल करके न छोड़ें

चाणक्य नीति में लिखा है कि कभी भी सांप और शत्रु को घायल करके छोड़ना घातक हो सकता है। यदि रोग का पूरा इलाज न हो तो वह आपके जीवन को बर्बाद करने के लिए काफी होता है। उसी तरह दुश्मन को घायल कर छोड़ देने पर वे आपको बर्बाद करने का या मारने का मौका ढ़ूंढ़ेंगे। वे मौका पाते ही आप पर झट से हमला कर देंगे।

अपने राज कभी किसी से न बताएं

चाणक्य नीति के मुताबिक जिस प्रकार सूखा पड़ने पर जमीन बंजर हो जाती है तो सभी उस राज्य को छोड़ कर हरे-भरे राज्य में प्रस्थान करते हैं ताकि जन-जीवन बचाया जा सके। वैसे ही किसी को अपने सारे राज नहीं बताने चाहिए। इसके अलावा शत्रु को मात देने के लिए कूटनीति का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


Share

Leave a Reply