अगले 24 घंटो में राजधानी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना, एक बार फिर बदल गया मौसम का मिजाज
रायपुर। हवा की दिशा में आए बदलाव और पड़ोसी राज्य के ऊपर बने चक्रवात के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। वहीं आगामी चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के जुड़े सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक बार फिर से शीत लहर जैसे हालात निर्मित हो रहे हंै। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह से सर्द हो गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर इस समय अच्छी ठंड फिर से शुरू हो गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने जैसी स्थिति है। इस लिहाज से अंबिकापुर सहित आसपास के इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर हवा की दिशा बदलने के साथ ही राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर फिर से बढ़ गया है। दूसरी ओर दक्षिण महाराष्ट्र, इसके आसपास के इलाकों के साथ ही अंदरुनी कनार्टका के ऊपर बना चक्रवाती घेरा जो कि ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ था आज भी सक्रिय बना हुआ है।
मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर में आसमान मेघमय बना रहेगा। इस दौरान राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं अथवा हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम में सुधार आना शुरू होगा और ठंड धीरे-धीरे कम होने लगेगी। फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।







.jpeg)












