BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

छत्तीसगढ़ सियासी घमासान: दिल्ली से लौट आये सभी विधायक, विधायकों ने कही ये बाते

छत्तीसगढ़ सियासी घमासान: दिल्ली से लौट आये सभी विधायक, विधायकों ने कही ये बाते
Share

छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान के चलते जो विधायक दिल्ली गए थे वे आज लौट आये, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का शक्ति प्रदर्शन खत्म हो गया है। एक सप्ताह की मोर्चाबंदी में उनकी पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से मुलाकात नहीं हुई। अब सभी विधायक एक ही विमान से रायपुर लौट रहे हैं। विधायक सोमवार को लौट आए।


रविवार तक हाईकमान से मिलने की रणनीति और समय का दावा कर रहे कांग्रेस विधायकों का सुर शाम तक बदल चुका था। लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन पर जीप चढ़ा देने की घटना के बाद साफ हो गया कि कांग्रेस नेतृत्व छत्तीसगढ़ के विधायकों को सुनने का समय नहीं दे पाएगा।


रविवार शाम चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने कहा, यहां हम लोग केंद्रीय नेतृत्व में से किसी से मिलने नहीं आए थे। सभी अपना निजी काम निपटा रहे हैं। वहीं, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने बताया, विधायक कल शाम तक रायपुर वापस लौट जाएंगे। उन्होंने कहा, यह अभी तय नहीं है कि सभी एक साथ जाएंगे या फिर सुविधा के मुताबिक अलग-अलग। लेकिन यह तय है कि संगठन में किसी नेता से मुलाकात करने कोई नहीं जा रहा है। विनोद चंद्राकर ने भी कहा, यहां पहुंचे विधायकों की आलाकमान से मुलाकात की कभी कोई योजना बनी ही नहीं थी। देर रात तक तय हो गया कि विधायकों का शक्ति प्रदर्शन पूरा हो चुका है। उन्हें सोमवार शाम तक रायपुर लौट जाना है। उसके बाद सभी के लिए टिकट का इंतजाम करा लिया गया।


मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद थी, नहीं मिले
सुबह 11 बजे तक विधायकों के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली जाने और छत्तीसगढ़ सदन में ठहरने की सूचना पहुंची। सभी को उम्मीद थी कि यहां उनकी मुलाकात और चर्चा होगी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी विधायक से नहीं मिले। उसके बाद विधायक हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गए।


हवाई जहाज में बनाया विक्ट्री साइन
दिल्ली हवाई अड्‌डे पर बोर्डिंग के बाद विधायकों ने विक्ट्री साइन बनाकर फोटो खिंचवाया। विधायक यह जताने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपना मकसद हासिल करने में कामयाब रहे हैं। एक विधायक ने दावा किया, जिस काम के लिए वे लोग दिल्ली पहुंचे थे, वह पूरा हो गया है।


ये विधायक दिल्ली गए थे
देवेंद्र यादव, चंदन कश्यप और गुरुदयाल बंजारे, आशीष छाबड़ा रविवार को दिल्ली गए। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, विधायक रेखचंद जैन और अनूप नाग, ममता चंद्राकर, कुंवर सिंह निषाद, विनय भगत, लक्ष्मी ध्रुव, रामकुमार यादव, शिशुपाल शोरी, लालजीत सिंह राठिया, संतराम नेताम, राजमन बेंजाम, डॉ. केके ध्रुव, उत्तरी जांगड़े और किश्मतलाल नंद शुक्रवार- शनिवार को दिल्ली पहुंचे। वहीं बृहस्पत सिंह, गुरुदयाल बंजारे, मोहित केरकेट्‌टा, डॉ. विनय जायसवाल, द्वारिकाधीश यादव, यूडी मिंज, पुरुषोत्तम कंवर, चंद्रदेव राय और प्रकाश नायक पहले से ही दिल्ली में ठहरे हुए थे।


Share

Leave a Reply