BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद ने की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगाने की मांग, बच्चों की आंखों में पड़ रहा बुरा असर

छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद ने की ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगाने की मांग, बच्चों की आंखों में पड़ रहा बुरा असर
Share

रायपुर,निजी स्कूलों द्वारा चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस तथा ली जा रही फीस पर तत्काल रोक लगाने की मांग छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद ने की है। इस संबंध में परिषद के संयोजक राहुल हरितवाल की अगुवाई में पालकों के प्रतिनिधि मंडल में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अतिशीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया है।
राहुल हरितवाल ने बताया की कोरोना संकट के चलते स्कूल नही लग रहे है परंतु स्कूल प्रबंधन नर्सरी से लेकर क्लास 12 तक के सभी बच्चों की पूरी फीस ले रहा है जिस पर रोक लगाने का निवेदन हमने किया है।

उन्होंने बताया कि छोटे-बड़े सभी स्कूली बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है। बच्चे कई घण्टे निरंतर कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग कर रहे है जिसके चलते उनके स्वस्थ पर विपरीत असर पड़ रहा है। नेत्र और मस्तिष्क से सम्बंधित तकलीफ की शिकायत मिल रही है। नन्हे बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस तो उनकी सेहत के साथ पूर्णतः खिलवाड़ है जिस पर अविलंब रोक प्रशासन को लगाना चाहिए।राहुल ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा पालकों को लगातार मैसेज भेज कर फीस की मांग कर रहे है जस पर भी रोक लगनी चहिए। ज्ञापन देने वाले पालकों में सचिन पटेल,करण पटेल, हितेन पटेल, अजय पाठक, अविनाश गुनी आदि उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply