CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स एप्लिकेशन प्रदेशवासियों को समर्पित,जानिए क्या होगी जानकारी

छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स एप्लिकेशन प्रदेशवासियों को समर्पित,जानिए क्या होगी जानकारी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल और खिलाड़ियों को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश का पहला मोबाइल स्पोर्ट्स एप्लिकेशन आज प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों के लिए CG Sports नाम से प्रदेश का पहला मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है।
इस एप्लिकेशन से प्रदेश भर के लाखों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, अभी तक हमारे खिलाड़ी विदेशी या दूसरे राज्यों के एप्लिकेशन पर निर्भर रहते थे। उन्हें अनावश्यक रूप से शुल्क भुगतान करना पड़ता था लेकिन छत्तीसगढ़ी एप्लिकेशन एक मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स ऐप है। जिसमें सभी खेलों को शामिल किया गया है और इसमें दूसरे एप्लिकेशन के मुकाबले कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह पूरी तरह से निःशुल्क है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से खिलाड़ी अपना टूर्नामेंट और मैच रजिस्टर कर सकते हैं और मैच की स्कॉरिंग का सीधा प्रसारण हो या खिलाड़ियों का व्यक्तिगत स्कोर रिकार्ड किया जा सकेगा।
इस एप्लिकेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाले खेलों के समाचार व सूचनाएं भी प्रसारित की जा सकेगी। खिलाड़ी स्वयं अपने मैच के वीडियो फ़ोटो और समाचार प्रेषित कर पाएंगे। इस एप्लिकेशन से किसी भी खेल के मैच की फीचर और पॉइंट टेबल भी बनाई जा सकेगी और प्रदेश भर के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपास में सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं। साथ ही सरकार की योजनाओं और खेल गतिविधियों की जानकारी भी इन्हें सीधे नोटिफिकेशन के माध्यम से पहुँचाई जा सकती है। प्रवीण जैन ने बतलाया कि एप्लिकेशन पब्लिश करते ही 24 घंटे में 550 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया है। खिलाड़ियों से चर्चा करने पर उन्होंने बतलाया कि यह एप्लिकेशन बहुत ही उपयोगी है। इससे खेलों का विकास होगा और प्रदेश के खेलों को लोकप्रिय बनाने तथा घर घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
 


Share

Leave a Reply