लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मुख्यमंत्री बघेल ने देश में महंगाई को लेकर किया आलोचनात्मक ट्वीट , जाने क्या कहा

मुख्यमंत्री बघेल ने देश में महंगाई को लेकर किया आलोचनात्मक ट्वीट , जाने क्या कहा
Share

रायपुर : महंगाई को लेकर केंद्र की आलोचना होना कोई नई बात नहीं है। पिछले दिनों पेट्रोल - डीजल एवं अन्य उत्पादों की कीमतों में वृद्धि को लेकर विरोध हुए। जयपुर में कांग्रेस ने महारैली का आयोजन किया। इस बार मुख्यमंत्री बघेल ने मोदी सरकार की आलोचना ट्वीट कर की है। दरअसल नवंबर में देश में थोक महंगाई के रिपोर्ट सामने आने पर मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि जो तीस साल में नहीं हुआ वह केंद्र की भाजपा सरकार ने करके दिखा दिया। जनता सब देख समझ रही है। मोदी है तो मुमकिन है। बता दें कि थोक महंगाई (डब्लूपीआई इंडेक्स) के मोर्चे पर सरकार को झटका लगा है। नवंबर में थोक महंगाई 14.23 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में ये 12.54 प्रतिशत पर थी। सितंबर में यह 10.6% थी। इससे पहले सोमवार को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। ये नवंबर में बढ़कर 4.91% हो गई। अक्टूबर में यह 4.48% दर्ज की गई थी।

 


Share

Leave a Reply