छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले के दौरे पर,कुर्मी समाज के सम्मेलन और अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले के दौरे पर,कुर्मी समाज के सम्मेलन और अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
Share

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  बघेल सुबह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के दल्ली राजहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और अपरान्ह 12 बजे से वहां फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज का 83वां स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड का लोकार्पण

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दल्ली राजहरा से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां दोपहर 2 बजे से आयोजित नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला कार्यालय कबीरधाम में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही नवनिर्मित पौनी-पसारी परिसर का लोकार्पण करेंगे और गांधी मैदान में आयोजित ‘वार्षिक अधिवेशन-2023’ चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज एवं नवनिर्मित कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल कार्यक्रम पश्चात शाम 4.35 बजे कवर्धा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.55 बजे बिलासपुर पहुचेंगे और वहां से प्रस्थान कर रात्रि 10.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।


Share

Leave a Reply