लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह पर मुख्यमंत्री भूपेश का तंज- यह तो शकुनि मामा है...

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह पर मुख्यमंत्री भूपेश का तंज- यह तो शकुनि मामा है...
Share

राजनादगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में जल्द ही उपचुनाव होने वाला है. इसके लिये काफी तैयारियाँ भी कर ली गई है। सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। पार्टी के कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में भिडे हुये है

इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश सरकार पर हमला बोला।उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बदलापुर की राजनीति करने व छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन साल में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। इधर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आमसभा में शिवराज सिंह पर पलटवार किया। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि यह तो कंस मामा है... शकुनि मामा है।

सीएम भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कका के आगे ममा कहां टिकेगा। भूपेश ने प्रदेश सरकार के काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री बताएं हम किसानों को धान की जो कीमत दे रहे हैं, वो दे सकते हैं क्या? हम यहां किसानों का गोबर खरीद रहे हैं, वे खरीद सकते हैं क्या? हम यहां मजदूरों को 7 हजार दे रहे हैं वो दे सकते हैं क्या? किसानों को इनपुट सब्सिडी दे रहे हैं, वह क्यों नहीं देते? भूपेश ने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कभी बोनस का पैसा नहीं दिया और न ही 21 सौ रुपये में धान खरीदा।

सीएम भूपेश ने कहा- कका अभी जिंदा है...
सीएम ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को जल्द ही नए जिले की सौगात मिलेगी। हम लगातार प्रदेश में जनता की तकलीफों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। 15 साल सरकार चलाने वाले जो नहीं कर पाए हमने तीन साल में वह सब किया है। 17 अप्रैल को खैरागढ़ में कांग्रेस विधायक बनना तय है, क्योंकि कका अभी जिंदा है...। सीएम भूपेश बघेल शनिवार को कानीमेरा में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं खैरागढ़ व छुईखदान शहर में रोड शो करेंगे। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान होना है और 16 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। मैदान में कुल 10 प्रत्याशी हैं। 


Share

Leave a Reply