BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

स्मार्ट पुलिसिंग की जुमलेबाजी छोड़ मुख्यमंत्री-गृहमंत्री मैदानी स्तर पर क़ानून-व्यवस्था क़ायम करें : सिंहदेव

स्मार्ट पुलिसिंग की जुमलेबाजी छोड़ मुख्यमंत्री-गृहमंत्री मैदानी स्तर पर क़ानून-व्यवस्था क़ायम करें : सिंहदेव
Share

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था का मखौल उड़ाते आपराधिक तत्वों के बढ़ते दुस्साहस पर हैरत जताते हुए प्रदेश सरकार और राजधानी के प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में चरमराती क़ानून-व्यवस्था और आपराधिक प्रवृत्ति वालों की गुंडागर्दी के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते जब राजधानी में ही लोगों में दहशत देखी जा रही है, तो प्रदेश के दीग़र इलाक़ों में भयावह स्थिति की सहज ही कल्पना की जा सकती है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने राजधानी स्थित एक कॉलोनी की गली में चाकू-तलवार व खंजर लहराते लगभग 35-40 बदमाशों की गुंडागर्दी और धमकियों के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए इस बात पर हैरत जताई कि जब राजधानी में प्रदेश सरकार सख़्त लॉकडाउन का ढिंढोरा पीटती नहीं थक रही है, तब इस तरह की घटनाएँ बताती हैं कि प्रदेश सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी न तो अपने ग़ैर-ज़िम्मेदारान आचरण से बाज आ रही है, न अपराधियों में क़ानून के राज का ख़ौफ़ पैदा कर पा रही है और न ही लॉकडाउन की अवधि में कोविड गाइडलाइन के प्रति गंभीरता का परिचय दे रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासनकाल में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने चहुँओर दहशत फैला रखी है और नागरिक सुरक्षा व भयमुक्त प्रदेश बनाने के राज्य सरकार के दावों की धज्जियाँ उड़ाकर लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। श्री सिंहदेव ने कहा कि 35-40 गुंडों में घटना के चार-पाँच दिन बाद पुलिस ने महज़ तीन बदमाशों को ही गिरफ़्तार किया है, जो उसकी लचर कार्यप्रणाली का द्योतक तो है ही, साथ ही शासन-प्रशासन और अपराधियों रिश्तों को लेकर कई सवाल भी खड़े किए हैं। श्री सिंहदेव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से स्मार्ट पुलिसिंग की जुमलेबाजी छोड़कर मैदानी स्तर पर ठोस काम करके क़ानून-व्यवस्था क़ायम करने की मांग की है।
 


Share

Leave a Reply