BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI ने कोवैक्सीन को दी मंजूरी

6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, DCGI ने कोवैक्सीन को दी मंजूरी
Share

भारत में बच्चों की वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. अब से 6 से 12 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा सकेगी. डीसीजीआई ने को-वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. ये वैक्सीन भारत बायोटेक ने तैयार की है, इसके ट्रायल दिल्ली के AIIMS सहित कई राज्यों में हुए थे, अब DCGI ने इस वैक्सीन के ट्रायल के नतीजे आने के बाद को-वैक्सीन को 6-12 वर्ष के बच्चों के लिए सुरक्षित करार दिया है और इसे बच्चों को लगाए जाने को मंज़ूरी दे दी है.
अब DCGI की मंज़ूरी के बाद भारत बायोटेक बच्चों के वैक्सीन का उत्पादन व्यावसायिक आधार पर शुरू करेगी और इसके बाद बच्चों को वैक्सीन दिए जाने की शुरुआत की घोषणा सरकार की ओर से जल्द की जाएगी.
पेरेंट्स की चिंता हुई दूर
6-12 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ़्त वैक्सीन की व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी, हाल ही में स्कूल पूरी तरह से खुल जाने के बाद बच्चों के मां-बाप को कोरोना को लेकर ख़ासी चिंता थी, अब छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन को हरी झंडी दिए जाने के बाद ये पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है.
इन वैक्सीन को मिली है मंजूरी
6 से 12 साल के बच्चों के लिए को-वैक्सीन, 5 से 12 साल के बच्चों के लिए कोर्वेवैक्स और 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ZyCoV-D को मंजूरी मिली है. इन तीनों वैक्सीन की मंजूरी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए दी गई है. ये वैक्सीन लगवाने के लिए पहले कोविन ऐप या पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही इनको लगाया जा सकेगा. देश में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था.

 


Share

Leave a Reply