हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 वीं की छात्रा हुई गर्भवती, होस्टल वार्डन ने चोरी छुपे कराया छात्रा का प्रसव, जाने कहा की है ये खबर
दंतेवाड़ा | जिले के पातररास कन्या शिक्षा परिसर स्थित हॉस्टल से कक्षा 9 की छात्रा का प्रसव कराने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है की हॉस्टल अधिक्षीका ने गुपचुप तरीके से छात्रा का प्रसव कराया और उसे परिजनों का सौंप दिया। मामले की जानकारी प्राप्त होने पर प्रशासन ने हॉस्टल की वार्डन हेमलता नाग को निलंबित कर दिया है। इस मामले की एसडीएम और तहसीलदार जांच कर रहे हैं।
पढ़ें : ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था होगी लागू
मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। पातररास कन्या छात्रावास की अधिक्षीका हेमलता नाग ने यहां रहकर कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की तबीयत खराब बताकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छात्रा का प्रसव कराया, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। इसके बाद हेमलता नाग ने छात्रा के परिजनों को मामले की सूचना दी और उन्हें अस्पताल बुलाया। हेमलता ने मामले की जानकारी देते हुए छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।







.jpeg)












